जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है।
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने गुरुवार रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कुछ आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसते देख उन्हें रुकने की चेतावनी दी लेकिन आतंकवादियों ने इसे अनसुना करते हुए सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इसका करारा जवाब देते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
|