उत्तरप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में अपने 25 वर्ष के सेवाकाल के दौरान दो रुपए प्रति शव की दर से 8 हजार से अधिक शवों का पोस्टमार्टम कर चुका एक कर्मचारी अब अगले सप्ताह सेवानिवृत्त हो जाएगा।
जिला मुख्यालय पर मिली सूचना के अनुसार कम्पोलाल जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। पोस्टमाट र्म हाउस में पूरे जिले से शव आते हैं और कम्पोलाल उनका पोस्टमार्टम करने में डाक्टरों की मदद करता है। प्रत्येक शव के पोस्टमार्टम के लिए कम्पोलाल को मात्र दो रूपये बतौर शुल्क मिलते हैं।
पिछले ढाई दशक के सेवाकाल के दौरान कम्पोलाल ने 8 हजार से अधिक शवों की चीर फाड़ की है। कम्पोलाल अब अगले सप्ताह सेवानिवृत्त हो जाएगा। उसके स्थान पर उसका बेटा मुकेशलाल अब यह काम किया करेगा।
सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रति पोस्टमार्टम डॉक्टर को दस रुपए, फार्मासिस्ट को चार रुपए, और सफाई कर्मी को दो रुपए मिलते हैं।
|