मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गाँधी वि.वि. में बौद्ध सहित्य की शिक्षा
महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में शीघ्र ही बौद्ध साहित्य शिक्षा केंद्र खोला जाएगा।

गाँधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जी. गोपीनाथ ने कल यहाँ कैंपस में ही बौद्ध शिक्षा केंद्र का औपचारिक उद्‍घाटन करने के बाद बताया कि इस संबंध में श्रीलंका के लानिया विश्वविद्यालय के साथ एक समझौते में हस्ताक्षर किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह शिक्षा केंद्र बौद्ध संत स्वर्गीय भदंत आनंद कौसल्यायन के नाम पर खोला जाएगा और इसमें सिंहली के अच्छे साहित्यों का अनुवाद हिंदी में किया जाएगा।

गोपीनाथ ने कहा कि यहाँ पर भारतीय संस्कृति और इतिहास के बिखरे पड़े पांडुलिपियों को एकत्र और संरक्षित किया जाएगा। इसके विस्तार स्वरूप विश्वविद्यालय में और कई इकाईयाँ खोलने का प्रस्ताव है।
और भी
लखनऊ में मिनी मैराथन 23 फरवरी को
अचानक बेशकीमती हीरा मिला लेकिन...
टेटू शो ने किया रोमांचित
शिवसेना सांसद परांजपे नहीं रहे
अब विदेशी कार्यक्रम हिन्दी में भी
यूपी विधानसभा में मंत्री की फजीहत