मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लखनऊ में मिनी मैराथन 23 फरवरी को
पोलियो उन्मूलन हेतु ईटीवी की शानदार पहल
उत्तरप्रदेश में पोलियो एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने है। पोलियो जैसी बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने का दायित्व संपूर्ण समाज का है। इस सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्य में जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए ईटीवी उत्तरप्रदेश द्वारा 23 फरवरी को पोलियो उन्मूलन हेतु मिनी मैराथन दौड़-ए-अवध का आयोजन किया गया है।

11 किमी की इस मैराथन दौड़ में विभिन्न धर्म, संप्रदाय और क्षेत्र के हजारों लोगों की भागीदारी प्रस्तावित है। मैराथन के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर लोहिया पथ होते हुए आम्बेडकर द्वार से वापस राजभवन होते हुए के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम पर समाप्त होगी। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार राशि भी रखी गई है।

ईटीवी उत्तरप्रदेश के ब्यूरो चीफ ब्रजेश मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री मायावती द्वारा 23 फरवरी को प्रात: 7 बजे किया जाएगा।
और भी
अचानक बेशकीमती हीरा मिला लेकिन...
टेटू शो ने किया रोमांचित
शिवसेना सांसद परांजपे नहीं रहे
अब विदेशी कार्यक्रम हिन्दी में भी
यूपी विधानसभा में मंत्री की फजीहत
नंदीग्राम में हिंसा, 11 लोग घायल