मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अब विदेशी कार्यक्रम हिन्दी में भी
मनोरंजन टेलीविजन चैनलों की भीडमें 25 फरवरी से एक और चैनल 'फिरंगी' शुरू हो रहा है, जिस पर केवल लोकप्रिय विदेशी धारावाहिकों को हिन्दी में डब कर दिखाया जाएगा।

सहारा समूह के इस चैनल की शुरुआत अर्जेंटीना के हास्य धारावाहिक 'लालोला' कोलंबिया के थ्रिलर 'सेकंड चांस', ब्राजील के 'अमेरिका' और फ्रांस के 'डोलमेन' नामक धारावाहिकों से होगी।

यह घोषणा कल शाम यहाँ सहारा वन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के सीमांतो राय ने की। उन्होंने दावा किया कि इस चैनल पर भारतीय दर्शकों को विश्व के श्रेष्ठ कार्यक्रम हिन्दी में देखने को मिलेंगे।

राय के अनुसार धारावाहिक छह से आठ महीने में पूरे हो जाएँगे। चैनल के व्यावसायिक प्रमुख ने दावा किया कि कार्यक्रमों को हिन्दी में डब करते समय डबिंग की गुणवत्ता का खास ख्याल रखा गया है।
और भी
यूपी विधानसभा में मंत्री की फजीहत
नंदीग्राम में हिंसा, 11 लोग घायल
आईबीएस इंदौर की दो ‍दिनी कार्यशाला
मुंबई में बनेगी पहली जल सुरंग
जलपाइगुड़ी में बम विस्फोट
सलेम की वकील मित्र ने खुदकुशी की