नंदीग्राम के टाकापुरा में तृणमूल कांग्रेस समर्थित भूमि उच्छेद प्रतिरोध कमेटी (बीयूपीसी) और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में 11 लोग घायल हो गए और पाँच घरों में उत्पात हुआ।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीयूपीसी के कार्यकर्ताओं ने माकपा के पाँच कार्यकर्ताओं के घरों में उत्पात मचाया। इसके बाद सोमवार देर रात उनमें झड़प हो गई।
सूत्रों ने बताया कि नौ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और दो को भर्ती कर लिया गया। इस सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
घटना के बाद से पुलिस और सीआरपीएफ के दल टाकापुरा में गश्त कर रहे हैं। इस समय नंदीग्राम में सीआरपीएफ के लगभग 300 जवान निगरानी कर रहे हैं। उनकी संख्या को 500 से घटाकर 300 कर दिया गया है।
इधर नंदीग्राम में हत्या हमला और आगजनी के पूर्व के मामलों में गिरफ्तार 31 लोगों को मंगलवार को एक अदालत में पेश किया गया था। उनमें से 14 लोगों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, जबकि 17 को जमानत दे दी गई।
|