मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईबीएस इंदौर की दो ‍दिनी कार्यशाला
इकफाई बिजनेस स्कूल (आईबीएस) द्वारा 'इंटरप्राइज परफॉर्मेंस मिजरमेंट एंड इम्प्रूवमेंट सिस्टम्स' पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 22-23 फरवरी को होटल सयाजी में किया जाएगा।

इस वर्कशॉप 'बिजनेस परफॉर्मेंस मैट्रिक्स एंड इंट्रोड्यूस प्रोडक्टिविटी मैनेजमेंट एंड इम्प्रूवमेंट सिस्टम' से जुड़े मुद्‍दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही मार्केटिंग, उत्पाद, वित्त, एचआर आदि विभागों के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला जाएगा।

इस वर्कशॉप में 'विकास व योजनाओं का निर्धारण' भी एक बिंदु रहेगा। इस मौके पर आईबीएस के डीन (इंदौर) डॉक्टर मनोज भाटिया वर्कशॉप के प्रमुख वक्ता होंगे, जो मार्केटिंग, कंज्यूमर बिहेवियर तथा ब्रांड प्रबंधन जैसे विषयों पर देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में पढ़ा चुके हैं। साथ ही इसमें डॉ. योगेश्वरी पाठक, प्रोफेसर निशीथ दुबे, राजेंद्र प्रसाद तथा केके लाल जैसे प्रबंधन के अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।
और भी
मुंबई में बनेगी पहली जल सुरंग
जलपाइगुड़ी में बम विस्फोट
सलेम की वकील मित्र ने खुदकुशी की
जोधा अकबर मामले में नोटिस जारी
नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान
मान्यता दत्त को देना होगा स्पष्टीकरण