मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सलेम की वकील मित्र ने खुदकुशी की
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की वकील महिला मित्र आशर पालवी ने नींद की गोली खाकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पालवी, अबू सलेम की 1993 में मुंबई हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले की टाडा अदालत में पैरवी कर रहे वकील अशोक सरोगी की सहायक वकील थीं।

पालवी को घाटकोपर के लाइफलाइन अस्पताल में मंगलवार देर रात भर्ती कराया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पालवी अपने वरिष्ठ वकील से कुछ मतभेद होने के बाद कथित रूप से नींद की चार गोलियाँ खा ली थीं, लेकिन हमारे पास पालवी का कोई दर्ज किया हुआ बयान नहीं है।

सलेम और पालवी के बीच कथित प्रेम के कारण सरोगी ने सलेम के मामले से दूर रहना ही ठीक समझा और सलेम से मिलना बंद कर दिया।

सरोगी और सलेम के बीच संबंध उस समय से खराब होने लगे जब सलेम ने आरोप लगाया कि सरोगी उसके प्रेम संबंध को मीडिया में बता रहे हैं।

पिछले एक वर्ष से पालवी सलेम से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल अकसर जाया करती थीं। सरोगी ने दोनों के इस प्रकरण के कारण पालवी को अपने कार्यालय से निकाल दिया था।
और भी
जोधा अकबर मामले में नोटिस जारी
नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान
मान्यता दत्त को देना होगा स्पष्टीकरण
डाक से तलाक
दफ्तरों की दिक्कतों को कम करे 'एर्गोनोमिक्स'
राजस्थान में सर्दी ने फिर दिखाया असर