चंडीगढ़ की एक अदालत ने सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष शर्मिला टैगोर और प्रोडक्शन कंपनी यूटीवी को बॉलीवुड फिल्म जोधा अकबर के संबंध में एक राजपूत संगठन और दो अन्य हिन्दू संगठनों की शिकायत पर एक नोटिस भेजा है।
दीवानी न्यायाधीश प्रवीण कुमार लाल ने इन नोटिस को जारी करते हुए टैगोर और कंपनी से कहा कि वे तीन अपैल तक अपने जवाब अदालत को भेज दें।
अखिल भारतीय राजपूत अभिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरविंद ठाकुर, पंजाब विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता विजयसिंह भारद्वाज और अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संरक्षक परिषद के महासचिव शिव मूर्ति यादव ने अदालत में इस फिल्म के विरोध में एक याचिका पेश की थी।
|