राजस्थान में सर्दी ने हल्का असर फिर दिखाया और प्रदेश में न्यूनतम तापमान एक से दो तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। प्रदेश में आज न्यूनतम छह डिग्री तापमान चूरू में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग प्रवक्ता के अनुसार पिछले दो दिनों से दिन एवं रात का तापमान लगातार बढ़ रहा था, लेकिन आज तामपान में गिरावट दर्ज की गई।
श्रीगंगानगर सात, सीकर, माउंट आबू आठ, जयपुर, चितौड़गढ़, धौलपुर डबोक 10, रावतभाटा डबोक, बीकानेर, कोटा, अजमेर, जोधपुर तेरह और बीकानेर में 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
|