मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भविष्य निधि से सात करोड़ का गबन
जिला अदालत के भविष्य निधि खाते से सात करोड़ रुपए का गबन करने के आरोप में अदालत के ही 27 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

विशेष सीबीआई न्यायाधीश रमा जैन ने इस मामले में दर्जनों लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गिरफ्तार लोगों को मेरठ स्थित विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में पेश करने के लिए सोमवार को ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

जिला अदालत की भविष्य निधि से सात करोड़ रुपए का गबन किए जाने का भेद इलाहाबाद उच्च न्यायालय की विजिलेंस टीम द्वारा किए गए आडिट के दौरान खुला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक रतन ने आज कहा कि चार महिलाओं सहित 27 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि बाकी की तलाश जारी है।

जैन ने जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई उनमें मुख्य कोषागार अधिकारी आशुतोष अस्थाना भी शामिल हैं। कविनगर थाने में दर्ज शिकायत में तृतीय श्रेणी के 13 चतुर्थ श्रेणी के 30 और 39 अन्य कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं।
और भी
लड़के-लड़कियों की पिल्लों से शादी!
छह जवान शहीद, 13 नक्सली ढेर
'गंगोत्री' की राख गंगा में प्रवाहित
सपा महासचिव अमर सिंह को पितृशोक
मान्यता को कारण बताओ नोटिस
देश के सर्वाधिक मोर हैं तो उत्तराखंड में ‍