आंध्रप्रदेश सरकार ने शनिवार को आगामी वित्तवर्ष 2008-09 के लिए 100436.55 करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए सिंचाई और इंदिराम्मा आवासीय कार्यक्रम पर जोर दिया और राज्य में चावल दो रुपए प्रति किलो ग्राम बेचने की योजना की घोषणा की बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है।
राज्य के वित्तमंत्री केके रोसैया ने पड़ोसी देश बंग्लादेश के बजट से ज्यादा बजट विधानसभा में पेश करते हुए राजस्व लाभ 709 करोड़ रुपए और शुद्ध लाभ 139 करोड़ रुपए होने का अनुमान व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में योजना खर्च 48551 करोड़ रुपए और गैर योजना खर्च 51885 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है। वित्तवर्ष 2008-09 के अंत में नकद संतुलन 120 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2006-07 में यह ऋणात्मक 281 करोड़ रुपए था, हालाँकि वर्ष 2007-08 में अतिरिक्त राजस्व का संशोधित अनुमान 451 करोड़ रुपए था। हालाँकि वर्ष 2007-08 में अतिरिक्त राजस्व का संशोधित अनुमान 451 करोड़ रुपए होगा।
वित्तमंत्री ने जोर देकर कहा कि अनुमानित अतिरिक्त राजस्व कुल घरेलू सकल उत्पाद का 0.2 प्रतिशत होगा। उन्होंने कहा कि अनुमानित राजकोषीय घाटा 9657 करोड़ रुपए कुल घरेलू उत्पाद का 2.82 प्रतिशत होगा।
|