मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मान्यता मामले में जाँच के आदेश
एक स्थानीय अदालत ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह खुद को संजय दत्त की पत्नी मान्यता का पति बताने वाले लेखक के दावे की जाँच करे। बांद्रा पुलिस को 20 फरवरी तक मामले की जाँच रिपोर्ट दाखिल करना है।

मान्यता का पति होने का दावा करने वाले मेहराज शेख ने शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में संजय और मान्यता के खिलाफ आवेदन पेश किया था। उसने उन दोनों पर मुस्लिम विवाह कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

मेहराज का दावा है कि मान्यता का भाई उनके विवाह का गवाह है। वह अश्लील एसएमएस भेजने और फिरौती के लिए बॉलीवुड हस्तियों को धमकाने के सिलसिले में इस समय यहाँ की एक जेल में कैद है।

उसने संजय और मान्यता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए आवेदन किया है। उसने पाँच अप्रैल 2003 को मान्यता के साथ शादी करने का दावा किया है। उसने दावा किया है कि उनका एक बेटा भी है, जो मान्यता की माँ के साथ रह रहा है।
और भी
सात बांग्लादेशी गिरफ्तार
हमले से पहले दावत उड़ाई थी माओवादियों ने
बलात्कार मामले में 9 गिरफ्तार
राज के रुख में बदलाव नहीं
एक करोड़ रुपए का थप्पड़!
सीबीआई का गवाह बलात्कार का आरोपी