मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सात बांग्लादेशी गिरफ्तार
तमिलनाडु के चेन्नई में फर्जी वीजा लेकर श्रीलंकाई एयरवेज के विमान से कोलम्बो के रास्ते मालदीव जाने की कोशिश कर रहे सात बांग्लादेशी नागरिकों को अन्ना अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहाँ बताया कि बंदी बनाए गए लोगों में जलाल सादिक अली, कासिम अब्दुल रफीक, बशीर, अजीज मियाँ, शाहिदुल इस्लाम, सरदार हनीफ तथा आलम हुसैन शामिल है, जिनके वीजा दस्तावेज जाँच के दौरान फर्जी पाए गए।

ये लोग ट्रेन के जरिए कल शाम कोलकाता से यहाँ पहुँचकर उड़ान भरने के लिए जहाज का इंतजार कर रहे थे तभी जाँच अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए सातों लोगों को बाद में हवाई अड्डा पुलिस को सौंप दिया गया। इनसे पूछताछ में पाया गया कि इन लोगों का आतंकवादियों से कोई सम्बन्ध नहीं हैं, इसके बाद उन्हें केंद्रीय अपराध शाखा पुलिस के हवाले कर दिया गया। बंदी बनाए गए लोगों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
और भी
हमले से दावत उड़ाई थी माओवादियों ने
बलात्कार मामले में 9 गिरफ्तार
राज के रुख में बदलाव नहीं
एक करोड़ रुपए का थप्पड़!
सीबीआई का गवाह बलात्कार का आरोपी
उल्फा के चार उग्रवादी ढेर