मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उल्फा के चार उग्रवादी ढेर
असम के शिबसागर जिले में शनिवार को सुबह सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उल्फा के चार उग्रवादी मारे गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्हें खबर मिली थी कि नफुक नाहरानी गाँव के एक मकान में उल्फा उग्रवादी छिपे हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि उग्रवादियों ने सुरक्षा बल पर गोलियाँ चलाई। जबावी कार्रवाई में घटनास्थल पर ही चारों उग्रवादी मारे गए।

उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई में मकान में रहने वाले गैर उग्रवादी तत्वों को कोई नुकसान पहुँचा। उग्रवादियों ने जबरन मकान में आश्रय लिया था।

सूत्रों ने बताया कि उग्रवादियों के पास से 16 राऊंड गोलियों समेत एक ऐके-56 राइफल, एक पिस्तौल, चार ग्रेनेड, एक मोबाइल फोन, खर्चे की रसीदें और कई लिफाफे बरामद किए गए।
और भी
हिमस्खलन में एसपीओ जिंदा दफन
मनसे कार्यकर्ताओं पर हत्या का मामला
आरपीएफ जवानों की घिनौनी करतूत!
स्कार्पियो-ट्रक भिड़ंत में आठ मरे
राज और आजमी जिम्मेदार-भुजबल
नक्सली हमले में 14 पुलिसकर्मी मृत