जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को हिमस्खलन के बाद बर्फ के नीचे दबकर एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) जिंदा दफन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के मघली ग्राम क्षेत्र में हिमखंड के नीचे दबने से एसपीओ बंसीलाल की मृत्यु हो गई।
उन्होंने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब चार एसपीओ और एक सिपाही अपनी चौकी छोड़कर मघली गाम के लिए गश्त पर निकले थे। मृतक का शव उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है।
|