हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड के कर्मचारी की मृत्यु के सिलसिले में पुलिस ने एमएनएस की छात्र इकाई के दो और कार्यकर्ताओं को शुक्रवार गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अमित गांगुर्डे तथा नंदू डरडाडे के रूप में की गई है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की छात्र इकाई के अध्यक्ष संदीप भवार के साथ तीनों को शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया।
पुलिस आयुक्त एसएम सैयद ने बताया कि तीनों को 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
|