मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'भारत कुमार' को किशोर सम्मान
लता मंगेशकर सम्मान नितिन मुकेश को मिलेगा
मध्यप्रदेश सरकार का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान इस वर्ष प्रख्यात पार्श्व गायक नितिन मुकेश और किशोर कुमार सम्मान जाने-माने अभिनेता, निदेशक, पटकथाकार और गीतकार मनोज कुमार को दिया जाएगा।

राज्य के संस्कृति और जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि इसी तरह उर्दू साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला राष्ट्रीय इकबाल सम्मान प्रख्यात उर्दू लेखक इकबाल मजीद को मिलेगा। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में स्थापित राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान प्रख्यात वायोलिन वादक सुश्री कला रामनाथ को दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर, किशोर कुमार और इकबाल सम्मान के तहत दो-दो लाख रुपए की राशि, सम्मान पट्टिका और शाल-श्रीफल दिया जाता है। कुमार गंधर्व सम्मान के अंतर्गत एक लाख रुपए की राशि, सम्मान पट्टिका और शाल श्रीफल भेंट किया जाता है। इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए चयन समिति की बैठक में जूरी विशेषज्ञों के सर्वसम्मत निर्णय के बाद इन विभूतियों का चयन हुआ।

नितिन मुकेश हिंदी फिल्म जगत में पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से पार्श्व गायन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। सत्यम शिवम सुंदरम, नूरी, त्रिशूल, चाँदनी, क्रांति, खुदगर्ज और तेजाब जैसी फिल्मों के उनके सुमधुर गीत आज भी श्रोताओं की पसंद हैं।
और भी
आमिर-फैजल विवाद और गहराया
संजय की 'मान्यता' खतरे में!
शाहरुख के क्रेडिट कार्ड पर ऐश
भतीजे राज पर बरसे बाल ठाकरे
किडनी किंग की पत्नी के मकान पर छापा
विरोध के बीच जोधा-अकबर का प्रदर्शन