मान्यता के पूर्व पति मेहराज शेख ने फिल्म अभिनेता संजय दत्त और मान्यता की शादी के खिलाफ अदालत में शुक्रवार को याचिका दाखिल की।
शेख पर अश्लील एसएमएस और फिल्म अभिनेताओं को जबरन वसूली की धमकी देने का आरोप है। मेहराज ने बान्द्रा की एक अदालत में याचिका दाखिल कर आग्रह किया है कि संजय दत्त और मान्यता के खिलाफ 'मुस्लिम शादी नियम' को तोड़ने का मामला चलाएँ।
महानगरीय दंडाधिकारी पंकज शाह ने याचिका स्वीकार कर ली है और याचिका पर कल सुनवाई करेंगे। शेख ने याचिका में कहा है कि उसने 15 अप्रैल, 2003 में मान्यता से शादी की थी और मान्यता से उसका एक ढाई वर्ष का लड़का भी है।
हालाँकि उसने माना कि दोनों अलग रह रहे थे, लेकिन दोनो में से किसी ने भी तलाक नहीं दिया था।
|