मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अब जयपुर में भी किडनी चोरी
जयपुर के सांगानेर क्षेत्र के नेवटा गाँव के ओमप्रकाश के परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान ओमप्रकाश की किडनी निकालने की शिकायत करते हुए बजाज नगर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस अधिक्षक पूर्व वीके सिहं ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ओमप्रकाश के परिजनों की शिकायत पर बजाजनगर थाने में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 120 बी, 326, 307, 324 और मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम की धारा 18 और 19 के तहत मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन जाँच में दोषी पाये जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शिकायत के अनुसार ओमप्रकाश को करीब पाँच साल पहले पेट दर्द की शिकायत होने पर जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इलाज के दौरान ओमप्रकाश के पेट का ऑपरेशन भी किया गया था। ओमप्रकाश को पेट दर्द से राहत नहीं मिलने पर उसे सवाई मानसिहं अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पेट की जाँच रिपोर्ट में एक किडनी नजर नहीं आने की बात बताई गई।

ओमप्रकाश का परिवार ज्यादा पढा लिखा नहीं होने के कारण जाँच रिपोर्ट को पढ नहीं पाया। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों किडनी मामला उजागर होने के बाद ओमप्रकाश के परिजनों ने एक स्कूल की अध्यापिका से रिपोर्ट पढ़वाई तो उन्हें इसका मतलब समझ में आया, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
और भी
'नदी महोत्सव' में 'नर्मदा'
सरहद पार भेजा प्रेम का संदेश
यूपी विस्फोटों में शामिल आतंकी ढेर
छात्रा ने लगाया यौन उत्पीडन का आरोप
सपा सरकार घोटालों की सरकार-मायावती
जम्मू राजमार्ग पर यातायात बंद