मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वेलेंटाइन-डे मनाने से रोका तो जान दी
वेलेंटाइन-डे मनाने पर माँ की पाबंदी से एक ग्रामीण किशोरी का दिल ऐसा टूटा कि उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वेलेंटाइन-डे के समर्थन और विरोध में कल देशभर में हुए प्रदर्शनों के बीच यह अजीबोगरीब वाकया मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले करेली कस्बे में हुआ।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा रश्मि वेलेंटाइन-डे मनाने के लिए सहेलियों के साथ बाहर जाना चाहती थी, पर उसकी माँ राजरानी ने उसे रोक दिया।

सहेलियों को घर से लौटाए जाने के बाद नाराज रश्मि टेलीविजन देखने लगी, जबकि राजरानी घर के काम में लग गई। कुछ देर बाद उसने माँ की एक साड़ी से फंदा बनाया और पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता राजेश कुमार सिंह उसी के स्कूल में शिक्षक हैं और कल किसी काम से घर से बाहर गए थे।
और भी
कोलकाता में ट्राम घर में घुसा
...ताकि हाथी ट्रेन से नहीं कटें
संजय-मान्यता की कोर्ट मैरिज पर जाँच
राज कर रहे थे गुंडागर्दी
दिल की बीमारी में जीन्स का योगदान
गोवा में स्तन कैंसर के मामले बढ़े