पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मध्य क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ट्राम पटरी से उतरकर एक घर में घुस गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ट्रैक पर बालू की वजह से वह पटरी से उतरकर एक घर में जा घुसा, जिससे घर की दीवार ढह गई।
इस हादसे से ट्राम के चालक सहित तीन लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
|