मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राज कर रहे थे गुंडागर्दी
कांग्रेस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता राज ठाकरे की गिरफ्तारी को उन गरीब उत्तर भारतीयों के लगे गहरे जख्मों का मरहम करार दिया है जो इस पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के कारण लगे थे।

पार्टी ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि राज ठाकरे की गिरफ्तारी से वे हीरो नहीं बनेंगे, क्योंकि महाराष्ट्र की जनता मूर्ख नहीं है और वह अच्छे-बुरे का फर्क समझती है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता संजय निरुपम ने मुम्बई से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ठाकरे सोचते हैं कि वे इस गिरफ्तारी से अपनी राजनीति चमकाने में कामयाब हो जाएँगे तो वे भारी गलतफहमी का शिकार हैं, क्योंकि उत्तर भारतीयों के खिलाफ यह जहर उगलकर शिवसेना कोई फायदा नहीं उठा सकी।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने उसे नगर पालिकाओं से ऊपर कभी तरजीह नहीं दी और अगर यह पार्टी सत्ता में भी आई तो उसे अपने दम पर कभी सरकार बनाने का मौका राज्य की जनता ने नहीं दिया।

मुम्बई में उत्तर भारतीयों के मुखर वक्ता समझे जाने वाले निरुपम लगातार राज ठाकरे की गिरफ्तारी की माँग कर रहे थे और उन्होंने अपनी माँग के समर्थन में कुछ दिन पहले गिरफ्तारी भी दी थी।

ठाकरे की गिरफ्तारी में हुई देरी के बारे में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि विलासराव देशमुख सरकार पूरी छानबीन करने के बाद मनसे नेता के खिलाफ मजबूत मामला बनाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कानून और व्यवस्था भी पूरी तरह चाक चौबंद करनी थी क्योंकि इस उत्पाती पार्टी के कार्यकर्ताओं से कानून के रास्ते पर चलने की उम्मीद नहीं की जा सकती।
और भी
दिल की बीमारी में जीन्स का योगदान
गोवा में स्तन कैंसर के मामले बढ़े
आतंकी ठिकाना खोज निकाला
मुंबई में जनजीवन सामान्य
'वेलेंटाइन' पर हाई-टैक हो इजहार
मान्यता का पूर्व पति सामने आया