दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग और सोपियां जिलों में सेना द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया और एक आतंकी ठिकाने को खोज निकाला गया।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग जिले के उत्तारसु से 7 राष्ट्रीय राइफल के सैनिकों ने अजीज अहमद भट और आशिक हुसैन अहंगार को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि सोपियां के खाजापुरा क्षेत्र से 62 राष्ट्रीय राइफल और पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान में एक आतंकी ठिकाने को खोज निकाला गया।
उन्होंने बताया कि यहाँ से 27 बैरेल ग्रेनेड लांचर, दो रेडियो सेट, सात एंटीना, 15 इलेक्ट्रॉनिक टाइम्ड डिवाइस डेटोनेटर, दो आईईडी फ्रेम और 16 डेटोनेटर बरामद किए गए।
|