मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुंबई में जनजीवन सामान्य
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की बुधवार को गिरफ्तारी और जमानत के बाद महानगर में आम जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंबई में कल से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है और 140 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को हिंसा के आरोप में, कुछ को गैरकानूनी रूप से एकत्रित होने के आरोप में तथा कुछ लोगों को एहतियाती तौर पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस आयुक्त ने भी एसएमएस के जरिए लोगों से अपील की है। एसएमएस में लोगों से कहा गया है कि अफवाहों और सनसनीखेज खबरों पर भरोसा न करें।

उन्होंने कहा कि कमोबेश शहर में शांति है और भारी पुलिस बल तैनात है।
और भी
'वेलेंटाइन' पर हाई-टैक हो इजहार
मान्यता का पूर्व पति सामने आया
इंदौर में वेलेंटाइन-डे का विरोध  
सड़क पर जन्मी बच्ची
हास्य अभिनेता राजेन्द्रनाथ का निधन
नागार्जुन और नंदिता दास को पुरस्कार