वेलेंटाइन पर अपने प्रेम का इजहार फूलों और चॉकलेट से करने का चलन पुराना होता जा रहा है। अब नई तकनीकी से प्रेम का इजहार किया जा रहा है। हाई-टैक तरीके से भी प्रेम का इजहार किया जा सकता है। बस थो़ड़ी सी जानकारी यदि हो तो सारा काम आसान हो जाता है।
सबसे ज्यादा आधुनिक तो दिल के आकार का पेंडेंट है। यह एक्टिव क्रिस्टल तो है ही साथ ही इसमें यूएसबी ड्राइव है। यह गिफ्ट करने पर उसका दिल आपसे जु़ड़ा रहेगा। जरूरत यूएसबी को पीसी से कनेक्ट करने की है। जब इसका उपयोग नहीं होगा, तब भी इस बात का सुकून तो होगा कि मेहबूबा के दिल के करीब आपकी चीज बनी हुई है।
एचसीएल ने अपने मिललीप लैपटॉप का रंग ही गुलाबी रखा है, जो प्रेम का प्रतीक है। इस गुलाबी लैपटॉप से रहें सदा संपर्क में, मनोरंजक बातें निकलें और वजन भी इतना कम है कि आपकी प्रेमिका को अखरे भी नहीं। इसी तरह से एक पाम ट्रेओ 680 है, जो लाल रंग का है। प्रेम में इस रंग की अपनी अहमियत है। तीव्र इच्छाशक्ति का प्रतीक लाल रंग का यह मोबाइल कई खासियत लिए है।
साथ ही बाजार में गुलाबी आई-पॉड भी मिलने लगे हैं। यह भी प्रेम के इजहार का बेहतर प्रतीक माना जा रहा है। एपल ने 8 जीबी की क्षमता का यह आई-पॉड तैयार किया है। यदि आप इसमें अतिरिक्त कुछ जो़ड़ना चाहते हैं तो बस कुछ नंबर दबाने की देर है।
इसी तरह से एक और कंपनी ने लाल रंग का लैपटॉप निकाला है, जो विशेष रूप से वेलेंटाइन पर दीवानों को आकर्षित कर सकता है। इस लैपटॉप की खूबियों में वेबकैम और डीवीडी ड्राइव है।
इसे बनाया बेहद खूबसूरत है और साथ में प्रेम को और ब़ढ़ाने के लिए दिल के आकार का माउस भी जो़ड़ा गया है, जो लाल रंग का ही है। माइक्रोसॉफ्ट ने भी लाल, गुलाबी और सुनहरे रंग में वेलेंटाइन पर 80 जीबी ज्यून बाजार में उतारा है।
|