संजय दत्त और मान्यता ने भले ही आधिकारिक तौर पर शादी कर ली हो पर मुसीबतें उनका पीछा नहीं छोड़ रही हैं।
शादी के दो दिन बाद ही मेराज उर रहमान नाम के एक शख्स ने दावा किया कि मान्यता के साथ उसकी शादी हो चुकी है और उसने अब तक मान्यता को तलाक नहीं दिया है।
बिना तलाक के दूसरी शादी को अवैध बताते हुए मेराज ने कहा है कि वह जल्द ही बांद्रा पुलिस थाने में संजय और मान्यता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाला है। जेल में बंद मेराज ने कहा कि उसका 5 फरवरी 2003 को मरकुरी पार्क के एक फ्लैट में मान्यता के साथ निकाह हुआ था।
वह सबूत के तौर पर मान्यता के साथ खिंचाई गई तस्वीरों को पेश करेगा। इन तस्वीरों में विभिन्न मौकों पर दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं। उसने कहा कि शादी के बाद दुबई के एनआरओ बैंक में हमने एक संयुक्त खाता भी खुलवाया था। जिसे भी सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा।
मेराज ने कहा कि मान्यता और उसका एक चार साल का पुत्र भी है, जिसका नाम मुस्तफा है। जो इन दिनों दुबई में मान्यता की आंटी के साथ रहता है।
फिलहाल जेल में : मेराज फिल्मी नायिकाओं नेहा धूपिया, सेलिना जेटली, नगमा, कंगना रानावत और करीना कपूर को अश्लील एसएमएस भेजने के मामले में फिलहाल जेल में बंद है। -एजेंसी
अलग कैसे हुए : उसने कहा कि शादी के बाद हमने एक प्रोडक्शन हाऊस खोलने का फैसला किया। मैं संजय या आमिर को लेकर एक फिल्म बनाना चाहता था। वह फिल्म में संजय की अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसी बात पर हमारा विवाद हुआ और हम अलग हो गए।
त्रिशाला का दिल टूटा : संजय दत्त की बेटी त्रिशाला संजय की शादी से तो दुखी थी ही, अब मान्यता के गर्भवती होने की खबर ने उसे और चोट पहुँचाई है। दत्त परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि इन दोनों खबरों ने त्रिशाला का दिल दुखाया है। मान्यता के नजदीक आने के बाद से संजय के त्रिशाला के प्रति व्यवहार में रुखापन आ गया था। त्रिशाला को लगता है कि बच्चे के जन्म में बाद उसके पिता का व्यवहार और बदल जाएगा।
|