इंदौर में आज वेलेंटाइन-डे का विरोध कर रहे शिवसेना की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़ंत हो गई। एक तरफ शिवसेना के कार्यकर्ता शहर भर में वेलेंटाइन-डे का विरोध कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता वेलेंटाइन-डे के समर्थन में फूल देकर गाँधीगिरी आजमा रहे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विरोध के ये स्वर जल्द ही आपसी तनातनी में बदल गए। गाँधी प्रतिमा के सामने उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता और शिवसैनिक आमने-सामने खड़े होकर एक-दूसरे का विरोध करने लगे।
शिवसेना के कार्यकर्ता स्थानीय नेता महेश शर्मा के नेतृत्व में वेलेंटाइन-डे का विरोध करते हुए प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर रहे थे। दूसरी ओऱ युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में युकां कार्यकर्ता फूल बाँट रहे थे। जब दोनों दलों के बीच तनाव की स्थिति बन गई तब पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए चालीस से अधिक शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर लिया।
|