हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता राजेन्द्रनाथ का बुधवार को शाम यहाँ निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
अभिनेता को पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उनका निधन उपनगरीय खार स्थित उनके निवास पर हुआ। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया।
राजेन्द्रनाथ ने अपना करियर 1938 में हिन्दी फिल्म 'वचन' से शुरू किया और 'पतंगा', 'हम बस चोर हैं' और 'दिल देके देखो' जैसी फिल्मों में काम किया।
वर्ष 1961 की बाक्स आफिस हिट 'जब प्यार किसी से होता है' में उनकी पोपट लाल की भूमिका बहुत लोकप्रिय हुई और पोपटलाल नाम उनके साथ चिपक लिया।
मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने अभिनेता के निधन पर शोक प्रकट किया है और कहा राजेन्द्रनाथ ने कई पीढ़ियों के फिल्म प्रेमियों को अपने हास्य से गुदगुदाया।
|