लोकप्रिय अभिनेता नागार्जुन और अभिनेत्री नंदिता दास को तेलुगू फिल्मों के वार्षिक नंदी पुरस्कारों में क्रमश: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। आँध्रप्रदेश सरकार ने वर्ष 2006 के लिए इन पुरस्कारों की घोषणा की।
नागार्जुन को जहाँ 'रामदासु' फिल्म में भगवान राम के भक्त के रूप में अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला, वहीं नंदिता को 'कामली' फिल्म में लम्बाडा महिला की भूमिका के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया।
भास्कर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'बोम्मरिल्लू' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला जबकि शेखर कम्मुला को उनकी फिल्म 'गोदावरी' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया।
|