मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बलात्कारी का गुप्तांग काटा
छाता कोतवाली के अन्तर्गत गाँव चौटाला में ईख के खेत में दो युवकों ने एक विवाहिता के साथ मुँह काला किया। बाद में विवाहिता के पति ने मुँह काला करने वाले आरोपियों में से एक का गुप्तांग काट डाला।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम जिस समय छाता कस्बा के निवासी देशराजसिंह की पत्नी खेत में काम करने गई थी बगल में ही ईख के खेत में काम कर रहे छाता थाने के अटारी गाँव निवासी उदयवीरसिंह, चौटाला ग्राम निवासी दीपचन्द चौटाला ने ईख के खेत में उसके साथ बलात्कार किया।

बाद में जब महिला ने अपने पति देशराज से घटना के बारे में बताया तो उसने बदला लेने का निश्चय किया और जिस समय उदयवीर सो रहा था, पहले उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया उसके बाद दराँती से उसके गुप्तांग को काटकर अलग कर दिया। उदयवीर को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।

उदयवीर और देशराज आपस में रिश्तेदार हैं। उदयवीर ने भी देशराज के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीपचन्द चौटाला फरार है।
और भी
40 महिलाओं को ठगने वाला बंदी
‘मुंबई दंगल का नायक शरद पवार’
नटवरसिंह ने कांग्रेस छोड़ी
नासिक से 10 हजार उत्तर भारतीय भागे
गिरफ्तारी के बाद ठाकरे रिहा
नासिक में स्थिति नियंत्रण में