केरल पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को पकड़ा है जो अब तक कम से कम 40 महिलाओं के साथ विवाह का वादा कर उनके स्वर्ण आभूषण लेकर लापता हो गया था।
प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस शातिर ठग ने कमाने का एक नया धंधा शुरू किया। खुबसूरत महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फँसाकर उनके साथ विवाह करने का वादा करता और फिर उनके रुपए तथा स्वर्ण आभूषण लेकर लापता हो जाता।
पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय पीबी प्रशांत उर्फ नंदकुमार नामक शतिर अपराधी को इस मामले में कल गिरफ्तार किया गया था। उसके बारे में कहा जा रहा है कि उसने केरल में अबतक 40 से अधिक महिलाओं को ठगा है।
पुलिस ने बताया कि यह अपराधी महिलाओं से विवाह करने का वादा करता और उसके बाद उनके बहुमूल्य सामान के साथ गायब हो जाता था। वह अब तक 30 गिन्नियाँ स्वर्ण आभूषण और लगभग दो लाख रुपए ठग चुका है।
एक महिला की शिकायत के आधार पर उस ठग को प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह ठग लोगों को चकमा देते देते खुद पुलिस के चकमें में आ गया। इसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एक महिला ने उसके मोबाइल पर संपर्क कर उससे विवाह करने की इच्छा जताई। इसके तुरंत बाद वह मौके पर पहुँचा और पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
|