मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नासिक से 10 हजार उत्तर भारतीय भागे
कारखानों को 500-700 करोड़ का नुकसान
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उत्तर भारतीय विरोधी अभियान के दौरान भड़की हिंसा के साथ यहाँ से बड़ी संख्या में उत्तर भारतीयों का पलायन जारी है और एक अनुमान के मुताबिक पिछले 48 घंटों में कम से कम दस हजार उत्तर भारतीयों ने नासिक से पलायन किया है।

यहाँ के अंबड और सातपुर के तमाम कारखानों में काफी संख्या में उत्तरप्रदेश और बिहार के श्रमिक काम करते हैं, लेकिन पिछले दो दिनों में हुई हिंसा से इनमें काफी भय का माहौल है। सूत्रों के अनुसार पलायन के लिए ट्रेन, बस, निजी वाहनों समेत हरसंभव साधन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

नासिक रेलवे स्टेशन मंगलवार को दिन भर लोगों से खचाखच भरा रहा और किसी प्लेटफार्म पर पैर रखने की जगह नहीं थी। टिकट खिड़कियों पर लंबी-लंबी कतारें थीं। सबसे ज्यादा नुकसान अंबड़ एमआईडीसी इलाके में हुआ है। पलायन के कारण अंबड़ एमआईडीसी के लगभग 40 फीसदी छोटे-बड़े कारखाने बंद हो गए हैं।

अंबड़ औद्योगिक एवं उत्पादक संगठन के अध्यक्ष धनराज बेले ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पलायन के कारण उत्पादन ठप हो गया है और इस अप्रत्याशित संकट का कोई हल उन्हें सूझ नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि समस्या तीन-चार दिन और चली तो उत्पादन पूरी तरह बंद हो जाएगा और स्थानीय श्रमिक भी बेरोजगार हो जाएँगे। बेले के अनुसार इस संकट से उद्योग को 500 से 700 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
और भी
राज गिरफ्तार, आजमी को जमानत
नासिक में स्थिति नियंत्रण में
राज का कार्यकर्ताओं से संपर्क टूटा
'क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं'
आंध्रप्रदेश में बेमौसम बरसात
मुठभेड में लश्कर कमांडर समेत दो मरे