मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गिरफ्तारी के बाद ठाकरे रिहा
नासिक में पथराव में एक व्यक्ति की मौत
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को बुधवार को लोगों को भड़काने और समस्या पैदा करने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उन्हें कुछ देर बाद जमानत पर छोड़ दिया गया। उनकी गिरफ्तारी को लेकर राज्य में मुंबई और कुछ अन्य नगरों में हिंसा की घटनाएँ हुईं।

कर्मचारियों को ले जा रही एक बस पर पथराव में हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड के एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने राज ठाकरे को उनके शिवाजी पार्क स्थित आवास से शाम सवा चार बजे गिरफ्तार किया।

उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके आवास और उसके आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। ठाकरे को विक्रोली की अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहाँ उन्हें 15 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा कर दिया।

अपनी गिरफ्तारी के वक्त 39 वर्षीय राज शांत दिख रहे थे और उन्हें सामान्य पुलिस वाहन में अदालत ले जाया गया। राज्य सरकार के कई दिन के टालमटोल के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

इससे पहले एहतियात के तौर पर करीब दो हजार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिनमें ज्यादातर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता थे। इस पूरी कार्रवाई के दौरान राज्यभर में त्वरित कार्यबल और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान कड़ी सतर्कता बनाए हुए थे।

अबआजमजमानत : समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी को भी उनके कोलाबा स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया और भोईवाड़ा मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें दस हजार रुपए के बांड पर जमानत दे दी। आजमी पर भी उसी तरह के आरोप लगाए गए हैं, जैसे राज ठाकरे पर लगे हैं।

गिरफ्तारी के बाद मुंबई मोटे तौर पर शांत रही लेकिन पथराव की छिटपुट घटनाएँ हुईं जिसमें कुछ बसों को निशाना बनाया गया। कई स्थानों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। कई जगहों पर जबरदस्ती दुकानें बंद कराई गईं।

पथरामेमौत : पुणे और नासिक में मनसे के कार्यकर्ताओं ने कुछ बसों पर पथराव किया। नासिक में हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड के कर्मचारी अम्बादास हरिभाऊ धारराव (55) की कथित तौर पर मनसे कार्यकर्ताओं के पथराव में मौत हो गई। यह व्यक्ति नासिक में इंदिरानगर का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना अडगाँव के निकट हुई। पथराव में बस का ड्राइवर घायल हो गया और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नासिक में पथराव की 40 से अधिक घटनाओं की सूचना है। ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, परभनी में भी बसों पर पथराव और सार्वजनिक तथा निजी सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाए जाने की घटनाएँ हुईं।

पुलिस ने कहा कि नासिक में एमएसआरटीसी की कुछ बसों पर पथराव किया गया। उन्होंने कहा कि 15 लोग घायल हुए हैं। मनसे कार्यकर्ताओं ने दीपाली नगर में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस को आग लगाने का भी प्रयास किया।

मुंबई पुलिस के उपायुक्त (जोन 11) मार्कंड रानडे ने कहा कि दहीसर में भीड़ ने बेस्ट की कुछ बसों को निशाना बनाया और उनमें से कई को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस महानिदेशक पीएस पसरीचा ने कहा कि पुलिस ने दोनों नेताओं की गिरफ्तारियों के परिणामस्वरूप होने वाली किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से 1800 लोगों को एहतियातन गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारसहकदम : मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने कहा कि राज ठाकरे को गिरफ्तार कर पुलिस ने सही कदम उठाया है। उन्होंने कहा कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि राज की गिरफ्तारी से दिख गया है कि राज्य सरकार राज्य की शांति और भाईचारे के लिए नुकसानदेह किसी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगी। उपमुख्यमंत्री आरआर पाटिल ने कहा कि गिरफ्तारी ने दिखा दिया है कि महाराष्ट्र सरकार किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेने देगी।
और भी
नासिक में स्थिति नियंत्रण में
राज का कार्यकर्ताओं से संपर्क टूटा
'क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं'
आंध्रप्रदेश में बेमौसम बरसात
मुठभेड में लश्कर कमांडर समेत दो मरे
बाबा रामदेव 11 लाख योग शिविर लगाएँगे