मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नासिक में स्थिति नियंत्रण में
शहर के शालीमार चौक इलाके में उत्तर भारतीय फल विक्रेताओं के खिलाफ एमएनएस कार्यकर्ताओं के आक्रामक रूख के एक दिन बाद आज स्थिति नियंत्रण में है और हिंसा की किसी नए घटना की खबर नहीं है।

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की गिरफ्तारी की आशंका के चलते एमएनएस कार्यकर्ताओं ने कल एमएसआरटीसी की 17 बसों पर पथराव किया था। इस घटना में बस चालकों सहित दस व्यक्ति घायल हो गए थे।

एमजी रोड शिवाजी रोड शालीमार चौक और कालेज रोड की दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान आज खुले रहे। कल शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा की वजह से दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए थे।
और भी
राज का कार्यकर्ताओं से संपर्क टूटा
'क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं'
आंध्रप्रदेश में बेमौसम बरसात
मुठभेड में लश्कर कमांडर समेत दो मरे
बाबा रामदेव 11 लाख योग शिविर लगाएँगे
पुणे में 47 बसों में आग लगाई