मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं'
हेमंत पा
'क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं', यह है स्टार प्लस के नए गेम शो का नाम। इसे शाहरुख खान पेश करेंगे। शो बना रहे हैं केबीसी वाले सिद्धार्थ बसु। केबीसी-3 के बाद यह एक नए तरह का शो होगा, जिसमें इनामी राशि 5 करोड़ रु. की होगी। इसका पूर्वाभ्यास 22 फरवरी से होगा।

सभी प्रतियोगियों से कक्षा पहली से पाँचवीं तक के सवाल पूछे जाएँगे। हर क्लास से दो-दो सवाल। पूरे गेम में 10 सवाल होंगे। विजेता को इसमें अधिकतम राशि 5 करोड़ रु. दी जाएगी। इसका नियम है कि जो आदमी गेम शो छोड़कर जाएगा, उसे बोलना पड़ेगा मैं पाँचवीं पास से तेज नहीं हूँ।

लाइफलाइन : हर प्रतियोगी के साथ मदद के लिए पाँच बच्चे रहेंगे। इसके अलावा तीन लाइफलाइन भी होगी। पहली चिट, दूसरी ताँकझाँक और तीसरी बचाओ। इसमें पूरे देश से बच्चों का चयन हो रहा है, जो प्रतियोगी की मदद करेंगे।

मेरे बच्चे भी आएँगे : शाहरुख खान ने बताया कि पहली बार उन्होंने शो की डीवीडी आर्यन और सुहाना के साथ देखी। मेरे दोनों बच्चों ने कहा कि उन्हें भी इस गेम शो में आना है। इस शो के लिए आपने क्या तैयारी की? तो जवाब मिला कैमरे के सामने आने के लिए अपने बाल कटवा लिए।

केबीसी फिर लौटेगा : शाहरुख कहते हैं - लोग सोचते हैं कि मैं टीवी से दूर चला गया हूँ पर मैं ग्यारहवीं बार टीवी पर आ रहा हूँ। मैं छोटे परदे से गया नहीं हूँ। केबीसी भी वापस लौटेगा और इसके कई एपिसोड बनकर तैयार हैं। यह शो भी बीच में एक बार ब्रेक लेगा। इस शो की मूल अवधारणा विदेशी है, जो अमेरिका सहित पचास देशों में दिखाया जा रहा है।

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में लगा कि बॉलीवुड को लोग तहेदिल से चाहते हैं। वहाँ फिल्मों के दीवानों को बॉलीवुड के गाने गाते देखा। इसलिए मुझे महसूस हुआ कि मैं एक एक्टर हूँ जो दुनिया में बॉलीवुड के ब्रांड के रूप में जाना जाता है।

शाहरुख से सवाल-जवा
राज ठाकरे के बयान के बारे में क्या कहना है?
- पूरा भारत एक है। मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता। उत्तर का आदमी उत्तर में रहे और इस तरह की सोच गलत है। माँ बेंगलुरू की थी, पिता पेशावर के थे। मैं दिल्ली में पढ़ा और मुंबई में रोटी कमाई।

बच्चों का शो क्यों?
- इस शो का फॉर्मेट बच्चों के लिए है। आज भी भारत में यह माना जाता है कि बच्चे जो चाहते हैं, परिवार वह करता है। यदि बच्चे मेरा शो देखेंगे तो पूरा परिवार मेरा शो देखेगा।

आपकी आगे की योजना क्या है?
- आदित्य चोप़ड़ा की दो फिल्में कर रहा हूँ। एक मेरी फिल्म है, जो एनिमेटेड है। इसके अलावा मैं नए लोगों को सामने लाना चाहता हूँ। यह कंपनी एड फिल्में भी बनाएगी। हो सकता है भविष्य में मैं टीवी सीरियल भी बनाऊँ।
और भी
आंध्रप्रदेश में बेमौसम बरसात
मुठभेड में लश्कर कमांडर समेत दो मरे
बाबा रामदेव 11 लाख योग शिविर लगाएँगे
पुणे में 47 बसों में आग लगाई
अबू सलेम के लिए पेशी वारंट
शिक्षामंत्री गौड़ का अंतिम संस्कार