महाराष्ट्र पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और सपा नेता अबू असीम आजमी के विरुद्ध दायर मामलों में गिरफ्तारी अनिवार्य है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) केएल प्रसाद ने कहा कि दोनों ही अपराध संज्ञेय और गैर जमानती हैं। मामले की जाँच जारी है। प्रसाद ने हालाँकि यह बताने से इनकार कर दिया कि गिरफ्तारी कब होगी।
पुलिस ने ठाकरे के विरुद्ध समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने का मामला दर्ज किया है। ठाकरे के खिलाफ यह मामला दो समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने और दंगा भड़काने का इरादा रखने के आरोप में दर्ज किया गया है। आजमी ने कथित तौर पर तीन फरवरी को शिवाजी पार्क में सपा की रैली में भड़काऊ भाषण दिया था।
|