मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मैं ही ला सकती हूँ सरस्वती प्रतिमा-उमा
मध्यप्रदेश के धार जिले की ऐतिहासिक भोजशाला में वसंत पंचमी पर परंपरानुसार ही माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ हवन का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजश की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री उमा भारती भोजशाला पहुँची और हवन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि लंदन के संग्रहालय में रखी प्रतिमा मैं ही ला सकती हूँ। शर्त यह है कि केंद्र और राज्य में भाजश की सरकार हों।

सुश्री उमा भारती ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री थी तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, इसलिए इस प्रतिमा को लाने के प्रयास नहीं हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजश बहुत बड़ी चुनौती के रूप में सामने आएगी।

इधर भोजशाला में दिन भर वसंत पंचमी पर माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। उल्लेखनीय है कि परमारकालीन राजा भोज की यह भोजशाला ऐसी इमारत है, जहाँ वसंत पंचमी को माँ सरस्वती की आराधना होती है।
और भी
सरकारी शादी में वर-वधुओं को नौकरी!
बद्रीनाथधाम के कपाट 9 मई को खुलेंगे
राज और आजमी के खिलाफ मामला दर्ज
नक्सली हमले में दो जवान शहीद
सूरजकुंड मेले में ढाई इंच का हुक्का
भर्ती के दौरान भगदड़ में एक मरा