मुजफ्फरनगर में ब्लेडमैन ने किदवई नगर में विद्यालय से घर लौट रही दो छात्राओं को निशाना बनाया। इस घटना को लेकर अभिभावकों में रोष व्याप्त है। ब्लेडमैन को पकड़ने के लिए जनता ने भी इनाम की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के किदवाई नगर में दो छात्राएँ विद्यालय से घर लौट रही थीं, ब्लेडमैन ने उन्हें उस्तरा मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र अभिभावकों में रोष व्याप्त हो गया घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए। गुस्साए लोगों ने विरोध प्रकट कर सुरक्षा की माँग की।
उल्लेखनीय है कि शहर में अज्ञात ब्लेडमैन द्वारा छात्राओं तथा महिलाओं के ब्लेड से घायल किए जाने की घटना पर पुलिस ने स्केच जारी कर बताने वाले को दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था अब छात्रा की ओर से भी 21 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया है।
|