मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
किन्नर बनाने के आरोप में गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश में बरेली के किला क्षेत्र में एक युवक को जबरन किन्नर बनाने के आरोप में पुलिस ने किन्नर गुरु मीनाक्षी उर्फ सुरेश वाजपेयी समेत दो किन्नरों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आपसी रंजिश के चलते किन्नर गुरु मीनाक्षी ने कुछ दिन पूर्व राजू शमीम उर्फ सहीम खान नामक युवक को अगवा करके अपने घर पर बेहोशी का इंजेक्शन लगवाकर किन्नर बना दिया। राजू शमीम पुराना हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाश है।

बताया जाता है कि राजू शमीम को सरोज किन्नर से प्रेम हो गया था और वे पति पत्नी की तरह रह रहे थे और किन्नरों की आपसी रंजिश के चलते उसे किन्नर बनाने की कार्रवाई की गई।

राजू शमीम की तहरीर पर पुलिस ने पाँच लोगों के विरद्ध नामजद मुकदमा कायम कर इस सिलसिले में कल रात मीनाक्षी और आशा नामक दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया।
और भी
महाकुंभ के लिए 300 करोड़ का बजट
मैराथन मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर ढेर
उत्तरप्रदेश में छह लश्कर आतंकी गिरफ्तार
बाबा आमटे की आनंदवन में अत्येष्टि
‍किन्नर श्रीदेवी बनी 'कैलेंडर गर्ल'
किडनी कांड, नौकरशाह का मकान सुर्खियों में!