मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महाकुंभ के लिए 300 करोड़ का बजट
उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल हरिद्वार में 2010 में होने वाले महाकुंभ मेले के लिए 300 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें से करीब 213 करोड़ रुपए स्थायी तथा 86 करोड़ रुपए अस्थायी कार्यो पर खर्च किए जाएँगे।

राज्य के प्रमुख सचिव और गढ़वाल मंडल के आयुक्त सुभाष कुमार ने यहाँ मेला भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बार स्थायी कार्यो में हरकी पौड़ी घाट का और विस्तार, गंगा प्रदूषण, नियंत्रण के अंर्तगत सीवेज पंपों का निर्माण एवं क्षमता विस्तार, सड़कों के चौडीकरण, बिजलीघरों के निर्माण एवं ट्रांसफार्मरों की स्थापना के साथ साथ सौंदर्यकरण के कार्य शामिल रहेंगे।
और भी
मैराथन मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर ढेर
उत्तरप्रदेश में छह लश्कर आतंकी गिरफ्तार
बाबा आमटे की आनंदवन में अत्येष्टि
‍किन्नर श्रीदेवी बनी 'कैलेंडर गर्ल'
किडनी कांड, नौकरशाह का मकान सुर्खियों में!
हिन्दू संगठनों की बाबा रामदेव को चेतावनी