मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मैराथन मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर ढेर
हिजबुल मुजाहिदीन को तगड़ा झटका देते हुए पुलिस ने रविवार को उग्रवादी संगठन के शीर्ष स्वयंभू कमांडर को उसके एक सहयोगी समेत पुलवामा जिले में मुठभेड़ में मार गिराने में सफलता हासिल की।

दक्षिणी कश्मीर के पुलिस उपमहानिरीक्षक एचके लोहिया ने बताया कि संगठन का स्वयंभू वित्त प्रमुख फारूख अहमद डार उर्फ हनीफ खान तथा उसका सहयोगी जावेद अहमद मलिक जिले के नूरपोरा तराल में 20 घंटे तक चली मुठभेड़ में मारा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए नूरपोरा गाँव में कल फिरदौस अहमद के घर को घेर लिया। इस पर उग्रवादियों ने पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस दल द्वारा जवाबी गोलीबारी की गई तथा दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई जो रविवार सुबह तक जारी रही। इसमें ये दोनों मारे गए।

अवंतीपोरा के पुलिस अधीक्षक सरदार खान ने बताया कि यह उग्रवादी राज्य भर में हिजबुल के वित्तीय मामलों को देखता था तथा राज्य में 1990 में उग्रवाद के फैलने के बाद से करीब 20 हत्याओं में उसका हाथ था।

उन्होंने बताया कि यह कट्टर उग्रवादी वर्ष 2006 में सोनावर इलाके में एक प्रतिष्ठित स्कूल के समीप हुए कार बम विस्फोट मामले में भी शामिल था।
और भी
उत्तरप्रदेश में छह लश्कर आतंकी गिरफ्तार
बाबा आमटे की आनंदवन में अत्येष्टि
‍किन्नर श्रीदेवी बनी 'कैलेंडर गर्ल'
किडनी कांड, नौकरशाह का मकान सुर्खियों में!
हिन्दू संगठनों की बाबा रामदेव को चेतावनी
राज ठाकरे ने हिंसा को जायज ठहराया