मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यूपी में छह लश्कर आतंकी गिरफ्तार
पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को उस समय एक महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की जब उन्होंने नववर्ष पर रामपुर के सीआरपीएफ शिविर तथा बेंगलुरू के इंडियन इंस्टीट्‍यूट ऑफ साइंस पर आत्मघाती हमले में शामिल लश्कर-ए-तोइबा के छह संदिग्ध आतंकवादियों को उत्तरप्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आतंकवादी मुम्बई में अपने नए लक्ष्य को हासिल करने के लिए रवाना हो रहे थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया गिरफ्तार किए गए संदिग्ध लश्कर आतंकवादी सुहैल और अरशद अली उर्फ बाबा उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे जबकि फहीम पाकिस्तान का रहने वाला था। तीनों को उत्तरप्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। तीनों मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे।

सूत्रों ने बताया इसके अलावा मधुबनी बिहार के सलाहुद्दीन तथा पाकिस्तान अधीकृत कश्मीर के निवासी इमरान और फारूख को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान रामपुर के सीआपीएफ शिविर तथा बेंगलुरू के आईआईएस पर हमलों के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सलाहुद्दीन का नाम उभरकर सामने आया है।

सूत्रों ने बताया कि पाक अधिकृत कश्मीर के दोनों नागरिकों को आत्मघाती हमला करने के लिए कहा गया था जबकि दो अन्य को घटना के दौरान उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया गया था।

समझा जाता है कि सीआरपीएफ शिविर पर हमले के दौरान इनमें से एक छर्रा लगने से घायल हो गया था। गिरफ्‍तार किए गए आतंकवादी दो अलग-अलग जत्थों में बँटे थे और मुम्बई जा रहे थे। मुम्बई में फहीम ने उनके लिए मकान किराए पर लिया था। सभी आतंकवादी नए आदेश का इंतजार कर रहे थे।

गौरतलब है कि नववर्ष पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने रामपुर के सीआरपीएफ शिविर पर हमला किया था जिसमें सीआरपीएफ के सात जवानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। बेंगलुरू हमले में भी आईआईटी दिल्ली के एक प्रोफेसर की मौत हो गई थी।
और भी
बाबा आमटे की आनंदवन में अत्येष्टि
‍किन्नर श्रीदेवी बनी 'कैलेंडर गर्ल'
किडनी कांड, नौकरशाह का मकान सुर्खियों में!
हिन्दू संगठनों की बाबा रामदेव को चेतावनी
राज ठाकरे ने हिंसा को जायज ठहराया
राज ने देशमुख को धन्यवाद दिया