उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने प्रसिद्ध समाजसेवी बाबा आमटे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों खासतौर से कुष्ठ रोग से पीड़ित दबे-कुचले वर्ग के लोगों तथा विभिन्न परियोजनाओं से बेघर हुए लोगों के लिए बाबा के काम को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने एक समर्पित समाजसेवी खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
|