बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर ने शनिवार को कहा कि बाबा आमटे के निधन से वे अनाथ हो गए हैं। नाना पाटेकर ने बताया कि मैंने अपने पिता को खो दिया है। उन्होंने मुझे जीना सिखाया था। उन्होंने बताया कि मैं बाबा के आनंदवन आश्रम और अन्य सामाजिक कार्यों से पिछले 35 वर्षों से जुड़ा रहा हूँ और मेरे जीवन पर उनका और उनके कार्यों का काफी प्रभाव रहा है।
बाबा आमटे के निधन के बाद उनके द्वारा चलाए जा रहे कार्यों के बारे में उन्होंने कहा कि उनके बेटे प्रकाश और विकास तथा उनके बच्चे बाबा की विरासत को आगे ले जाएँगे। पाटेकर ने कहा उनकी विरासत जीवित रहेगी। मैं पिछले पखवाड़े ही आनंदवन से वापस लौटा हूँ और मुझे नहीं मालूम था कि यह उस महान विभूति का अंतिम दर्शन साबित होगा।
|