-प्रेमविजय पाटिल इंदौर-दाहोद व धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के शिलान्यास अवसर पर रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि घाटे की रेल को मुनाफे में चला रहा हूँ। इस माह में 28 फरवरी को फिर बजट प्रस्तुत करूँगा। इस बजट में कई फायदे हैं। बजट को सुनकर उसके फायदे उठाएँ। ग्रामीण रेडियो पर इस बजट को सुन सकते हैं।
इस मौके पर लालू यादव अपने रेल विकास के दावे करते नजर आए। भाषण में कहा कि हम गाय, बकरी चराकर आया हूँ। इसलिए रेल को गरीब लोगों से जोड़ा है। बिना रेल के विकास नहीं हो सकता। लालूजी ने कहा कि अब हमसे दूसरे देश के लोग रेल के मुनाफा में चलाने के गुर सीखना चाहते हैं। इस बार के बजट में आम लोगों के लिए बहुत कुछ होगा।
रेलमंत्री ने कहा कि संसदीय मर्यादा के तहत वह बँधे हैं इसलिए अभी इतनी ही बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय रेल 45 हजार करोड़ रुपए के फायदे में है।
|