मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अपहरण की घटना का पर्दाफाश
अपहर्ताओं से 27 लाख रुपए बरामद
गुरूवार 7 फरवरी को एसटीएफ तथा जनपद खीरी की संयुक्त टीम द्वारा जनपद लखनऊ के थाना बख्शी का तालाब क्षेत्र से पुलिस मुठभेड़ के दौरान खीरी से हुए तीन व्यक्तियों के अपहरण की घटना का पर्दाफाश कर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों के पास से 27 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में संजीव गुप्ता, रहमत उर्फ वीरू, विजय, राजकुमार, जमील उर्फ जिया उल्ला उर्फ मुल्ला तथा राजेश कुमार हैं। आरोपियों के पास से पाँच तमंचे, कारतूस और 27 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं।

26 जनवरी को जनपद खीरी के कस्बा गोला के प्रतिष्ठित व्यवसायी योगेन्द्र भसीन, अमीरचन्द सर्राफ एवं सीताराम का उनके दुधौरिया फार्म हाउस से सेंट्रो कार नंबर यूपी-31 सी-7580 से घर वापस लौटते समय सायं लगभग 9 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा मारुति वैन से लोहिया पुल से अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में थाना मैलानी जनपद खीरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

अपहरणकर्ताओं द्वारा अपहृतों को रिहा करने हेतु उनके परिजनों से 50 लाख रुपए फिरौती की माँग की जा रही थी। इस संबंध में वार्ता के उपरान्त 28 लाख रुपए में डील होने के उपरान्त योगेन्द्र के परिजनों द्वारा फिरौती हेतु 28 लाख रुपए चलती ट्रेन से फेंके गए। फिरौती की राशि प्राप्त हो जाने के बाद 6 फरवरी की सुबह अपहृतों को छोड़ दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अपहरण की योजना बबलू धानुक ने बनाई थी।
और भी
यूपी विधानसभा में अभूतपूर्व हंगामा
'आम' पर 'खास' ध्यान-मनमोहन
भाजपा विधायक लवकेशसिंह का निधन
'बर्डफ्लू' से ग्रस्त 'चूजा' है राज-बाल ठाकरे
मप्र में रेल स्लीपर कारखाना लगेगा
करीना से नहीं की शादी-सैफ