जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए अनन्तनाग जिले के वालतेंगु में हिमस्खलन के कारण फँसे लगभग 60 लोगों को बचा लिया है। इनमें से कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दिया गया है।
कुलगाम के पुलिस अधीक्षक स्वयंप्रकाश पाणि के अनुसार इलाके में भारी हिमपात के बाद वालतेंगु नार में हिमस्खलन होने की चेतावनी दी गई थी। यहाँ हिमस्खलन के कारण 15 परिवारों के 60 लोग फँसे हुए थे।
उन्होंने बताया कि फँसे हुए लोगों को बचाने के लिए कांजीगुड़ थाना प्रभारी रियाज अहमद के नेतृत्व में एक दल तुरन्त घटनास्थल पर भेजा गया।
|