मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माउंट आबू में पारा 0 से 3 डिग्री नीचे
राजस्थान के कई इलाके गुरुवार भी कड़ाके की ठंड से ठिठुरते रहे और राज्य के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान शून्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि रेगिस्तान के जिला जैसलमेर में तापमान तीन डिग्री रहा जो न्यूनतम तापमान से 4 डिग्री नीचे है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आने पर हालाँकि राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान में वृद्धि हुई है। लेकिन सर्द उत्तरी हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप यथावत जारी है।

प्रवक्ता के अनुसार सुबह धुंध के कारण राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। जैसलमेर और चुरु में आज तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि श्रीगंगानगर में 4.1, डबोक 5.2, जोधपुर और पिलानी में 5.4 डिग्री सैल्सियस बाडमेर में 5.8 और जयपुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अगले 24 घंटो में राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में वृद्धि हो सकती है।
और भी
सबूत मिले तो राज होंगे गिरफ्तार-पाटिल
गोवा में सतर्कता जारी
मौनी अमावस्या पर लाखों ने लगाई डुबकी
डॉ. उपेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज
अभिनेता कुणालसिंह ने फाँसी लगाई
तीन बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी