मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सबूत मिले तो राज होंगे गिरफ्तार-पाटिल
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री आर.आर. पाटिल ने कहा कि एमएनएस के उत्तर भारतीय विरोधी अभियान के चलते हाल में भड़की हिंसा में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और सपा नेता अबु आजमी का हाथ होने के 'पुख्ता सबूत' मिलने पर राज्य सरकार उन्हें गिरफ्तार करने से नहीं हिचकिचाएगी। गौरतलब है कि पाटिल के पास गृह मंत्रालय भी है।

पाटिल ने कहा कि पुलिस राज ठाकरे की गिरफ्तारी से उत्पन्न होने वाली स्थिति को संभालने में सक्षम है और राज्य सरकार एमएनएस प्रमुख को गिरफ्तार करने से डर नहीं रही है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने महानगर में हिंसा की हालिया घटनाओं के सिलसिले में की गई कार्रवाई और गिरफ्तारियों की रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है।

पाटिल ने कहा कि केंद्र ने हमारी कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें महाधिवक्ता से अब तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

उन्होंने कहा अगर ऐसी कोई रिपोर्ट बनी है तो उसे पुलिस आयुक्त के पास भेजा जाएगा न कि मेरे पास। पाटिल ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा दो दलों के बीच की राजनीति का नतीजा है।
और भी
गोवा में सतर्कता जारी
मौनी अमावस्या पर लाखों ने लगाई डुबकी
डॉ. उपेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज
अभिनेता कुणालसिंह ने फाँसी लगाई
तीन बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी
पहचान पत्र नहीं तो कमरा नहीं